फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर बूथ पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री शोभा करंद लाजे ने शुक्रवार को सुपर मार्केट स्थित चुनाव कार्यालय में भाजपा की जिला कार्यकारिणी व जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने आगामी विधानसभा चुुनाव को लेकर चर्चा की। कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता हर बूथ पर मजबूती से चुनाव लड़ेगा। केंद्र व राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे कार्यों का प्रचार हर बूथ पर घर-घर जाकर किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में दोबारा भाजपा की सरकार बनेगी। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। इस मौके पर अवध क्षेत्र की क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा, जिलाध्यक्ष रामदेव पाल, किरन सिंह, विनीत शुक्ला, प्रशांत सिंह, दिनेश त्रिपाठी, शरद सिंह, अमरेश सिंह मौर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें