फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने के विरोध में धरने पर बैठे भाजपाई, कहासुनी, नोकझोंक

विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट युगराज सिंह और भाजपाइयों के बीच होती नोकझोंक। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के सब्जी मंडी में बुधवार शाम अतिक्रमण हटाने को लेकर बवाल हो गया। भाजपाई सड़क पर ही धरने पर बैठ गए और नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही। अधिकारियों और भाजपाइयों के बीच कहासुनी के साथ नोकझोंक हुई। भाजपाइयों का कहना था कि व्यापारियों को एक दिन की मोहलत दी जाए। अधिकारियों का दावा है कि विरोध के बाद भी अतिक्रमण हटवाया गया।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट युगराज सिंह, सीओ सदर महिपाल पाठक, ईओ डॉ.आशीष कुमार सिंह की अगुवाई में सब्जी मंडी में अतिक्रमण हटवाना शुरू कराया गया। अतिक्रमण हटाने के विरोध में भाजपा नगर युवा मोर्चा के अध्यक्ष सौरभ पांडेय, नगर अध्यक्ष अखिलेश तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी विजय वाजपेयी, नामित सभासद विश्व प्रकाश पाठक आदि सब्जी मंडी में धरने पर बैठ गए। इससे अभियान रुक गया।
भाजपाइयों और अधिकारियों के बीच कहासुनी और नोकझोंक हुई। भाजपाइयों ने बताया कि अतिक्रमण मनमाने ढंग से हटाया जा रहा था। व्यापारियों को एक दिन की मोहलत दिए जाने की मांग की जा रही थी। मोहलत दिए जाने की मांग पर हम लोग शांत हुए। उधर, ईओ का कहना है कि सब्जी मंडी में नाले पर किए गए अतिक्रमण को हटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें