फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार चतुर्थ श्रेणी कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की बेकाबू कार की टक्कर लगने से मौत हो गई। हादसा उन्नाव जिले के मौरावां थाना क्षेत्र में हुआ।
विज्ञापन

खीरों थाना क्षेत्र के राजू नगर मजरे सेमरी निवासी अभिषेक (22) लखनऊ के मोहनलालगंज स्थित नवजीवन इंटर कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात था।
तीन साल पहले पिता विमलेश के निधन पर मृतक आश्रित कोटे में नियुक्ति मिली थी। सोमवार को वह बाइक से विद्यालय से अपने घर लौट रहा था, जब वह उन्नाव जिले के मौरावां कस्बे में एक पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा तभी कार ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी मौरावां पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि अभिषेक की मौरावां कस्बे में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें