डीह (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार को डीह-परशदेपुर राजमार्ग पर बाइक से घर जा रहे युवक को सामने से आ रही कार ने टक्कर मारी दी। इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एक निजी वाहन से जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कार व चालक को कब्जे में ले लिया गया है।
ग्राम पूरे ठकुराइन मजरे अहल गांव निवासी राजेंद्र (24) बाइक से डीह कस्बे से अपने गांव जा रहा था। तभी अहल तिराहे के पास सामने से आ रही एक कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर जब गांव पहुंची, तो परिवारीजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष रविंद्र सोनकर ने बताया कि कार और चालक को पकड़ा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।