अमावां (रायबरेली)। मिल एरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार रात रायबरेली-सुल्तानपुर राजमार्ग पर खड़े ट्रक में एक बाइक जा घुसी। इससे एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।
अमेठी जिले के फुरसतगंज थाना क्षेत्र के रग्घू का पुरवा गांव निवासी सनोज यादव (26) और धमरी गांव निवासी आशीष यादव (25) बाइक से रायबरेली से गांव जा रहे थे।
हाईवे पर डिघिया के पास एक ट्रक खड़ा था। बताते हैं कि पीछे से बाइक ट्रक में जा घुसी। इससे दोनों घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर सनोज यादव की मौत हो गई। थानेदार विनय कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में सनोज की मौत हो गई।