फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: एसडीएम के वाहन से टकराई बाइक, दो घायल

Thu, 16 Oct 2025 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन। सलोन सूची हाईवे पर बाइक की एसडीएम के वाहन से टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एसडीएम ने जिला अस्पताल पहुंचाया। दोनों युवकों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए। बुधवार को किसी काम से सलोन एसडीएम चंद्र प्रकाश सरकारी वाहन से सूची की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन


बाइक से डीह निवासी राहुल (18) और उनका साथी बृजभान (20) दरशवा कोल्ड स्टोर से आलू लेने जा रहे थे। ग्रामीणों के मुताबिक अचानक सड़क की तरफ बाइक चला रहे युवक ने अपनी बाइक मोड़ दी। इससे एसडीएम के सरकारी वाहन से बाइक टकरा गई। तत्काल एसडीएम दोनों घायल युवकों को सुरक्षाकर्मी और चालक की मदद से सलोन सीएचसी लेकर पहुंचे।

घायलों का इलाज कर रहे डॉक्टर सतेंद्र त्रिपाठी ने हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद एसडीएम ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया और अपनी निगरानी में दोनों घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें