खीरों। बरौला गांव निवासी विद्यावती अपने बेटे शोभित के साथ बाइक से अपनी सात दिन की पोती का इलाज कराने गौतमनखेड़ा सेमरी जा रहे थे। सेमरी खीरों मार्ग पर खुश्टी की पुलिया के पास एक लोडर से शोभित की बाइक की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
हादसे में शोभित और विद्यावती गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने दोनों घायलों को सीएचसी खीरों में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के बेटे की तहरीर के आधार पर लोडर की तलाश की जा रही है।