फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: 19 ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त

Wed, 03 Jun 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले की 19 उन ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त किए गए हैं, जहां पर प्रधानों के खिलाफ कार्रवाई हुई है या प्रधान की मृत्यु होने से पद रिक्त हैं। डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने शासन के आदेश पर नियुक्ति के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में ऊंचाहार की अरखा, डीह की रोखा, सलोन की अलीगंज, राही की सरायदामू, जगतपुर की उमरी और बछरावां की पस्तौर ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों के खिलाफ धारा 95 (1) जी के तहत कार्रवाई की गई है। इस कारण से इन ग्राम पंचायतों में सहायक विकास अधिकारियों को नामित प्रशासक नियुक्त किया गया है।
इसी तरह जगतपुर की नसीरनपुर, सलोन की सिरसिरा, सलोन की सेमरी झकरासी, सोलन की मटका, सलोन की किठावां, महराजगंज की मझिगवां, महराजगंज की हरदोई, खीरों की रायपुर, बरौंडी, व बेहटासातनपुर, डलमऊ की करौलीदमा, लालगंज की गहिरी, दीना शाह गौरा की बेहीखोर ग्राम पंचायत में प्रधान की मृत्यु हो जाने से पद रिक्त हैं। ऐसे में नामित प्रशासक के रूप में सहायक विकास अधिकारी को नियुक्त किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें