फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: रायबरेली में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों की टक्कर में दो की मौत, तीन घायल

Mon, 13 Nov 2023 11:16 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

रायबरेली के जगतपुर कोतवाली इलाके में लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर नवाबगंज कोल्ड स्टोर मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरे ने जिला अस्पताल ले जाते रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
रायबरेली में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रायबरेली के जगतपुर कोतवाली इलाके में लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर नवाबगंज कोल्ड स्टोर मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरे ने जिला अस्पताल ले जाते रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। 

घायलों को जगतपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय भेजा गया। पूरे रघुराज मजरे जिंगना गांव निवासी अजय कुमार रविवार की देर  शाम अपने बेटे अर्पित ( 5) व मौसेरे भाई संजय (28) के साथ बाइक से क्षेत्र के बनिया का पुरवा स्थित आस्तिक मंदिर दीपावली पर दीपक जलाने गए थे। 
विज्ञापन


वापस लौटते समय नवाबगंज के पास प्रयागराज की तरफ से आ रहे बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। इसमें बाइक पर बैठे संजय (28) निवासी खालेहार थाना जगतपुर की मौके पर मौत हो गई। अजय कुमार व उनके बेटे अर्पित व दूसरी बाइक में सवार गौरव कुमार (20) निवासी लखनऊ, अमन (35) निवासी लखनऊ गंभीर रूप से घायल हो गए। 
 

सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस द्वारा जगतपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की स्थिति गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय भेजा गया। रास्ते में अजय ने भी दम तोड़ दिया। सीएचसी के डॉक्टर सुफैल अहमद ने बताया कि सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल अवस्था में आए थे। 

 
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला चिकित्सालय भेजा गया। एक की रास्ते में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं दो लोगों की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। परिवार वालों का रो रो के हाल बेहाल है। थानेदार बबीता पटेल ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें