मारपीट का वीडियो इलाके में वायरल है।
- फोटो : अमर उजाला
मिल एरिया थाना क्षेत्र के पूरे बृजवासी के पुरवा गांव निवासी राजकुमार यादव और उसके भाई रमेश कुमार के बीच जमीनी विवाद चल रहा था। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। शुक्रवार की रात राजकुमार यादव अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर रमेश कुमार के परिवार पर हमला बोल दिया। दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि सूचना पर गांव पहुंचे दरोगा ने रमेश की बहू ऊषा यादव पत्नी रूपेश यादव के घर में घुसकर उसे लात-घूसों से पीट दिया। पीडि़ता ऊषा का आरोप है कि उसके पेट में लात मारने से चोट आई है। सीएचसी के बाद उसे जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया। दरोगा ने मारपीट करने की बात से इंकार किया है। सीओ सदर अमित सिंह ने बताया कि स्वयं प्रकरण की जांच कर रहे हैं। जांच में दरोगा दोषी पाया जाता है तो उस पर कार्रवाई होगी। दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है। एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।