फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: मधुमक्खियों ने ली बुजुर्ग की जान, बेटी गंभीर

Thu, 01 May 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। पूरे रामबख्श मजरे कोटिया चित्रा के सुंदर लाल (64) घर के पास पीपल के नीचे पशुओं को बांधते थे। बुधवार को मधुमक्खियों के छत्ते में किसी पक्षी ने चोच मार दी। इस पर वे हमलावर हो गईं। पास में बंधी भैंस पर हमला कर दिया। भैंस को बचाने के लिए वह दौडे़, तो मधुमक्खियां उन पर भी टूट पड़ीं।
विज्ञापन


पिता काे छटपटाता देख उनकी बेटी मालती देवी (38) बचाने के लिए दौड़ीं। उनको भी मधुमक्खियां काटने लगीं। इस पर दोनों जान बचाकर घर की ओर भागे। ग्रामीणों की मदद से परिवारजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सक ने सुंदर लाल को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल बेटी का उपचार किया जा रहा है। बुजुर्ग की मौत की खबर से परिवारजन का रो-रोकर बुरा हाल है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज शुक्ल ने बताया कि मधुमक्खियों के हमले में बुजुर्ग की मौत हुई है। एक महिला का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें