फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोते समय चिराग गिरने से लगी आग, जिंदा जली किशोरी

Mon, 15 Feb 2016 12:43 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात आग में जिंदा जलकर एक किशोरी की मौत हो गई। बिस्तर पर सोते समय अचानक चिराग गिर जाने के कारण किशोरी आग की चपेट में आई।
विज्ञापन


आग की लपटें देख परिवारीजनों की नींद खुली। जब तक परिवारीजन उसे सीएचसी पहुंचाते, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। हालांकि परिवारीजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया।

कोतवाल कुलदीप तिवारी का कहना है कि मामले की घटना की जांच की जा रही है। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के कैर गांव की रहने वाली दयावती के पति की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


वह बच्चों के साथ घर पर रहती है। उसकी बेटी गुड़िया उर्फ जूली (16) रात में घर के अंदर वाले कमरे में सो रही थी। जबकि उसकी मां दयावती छोटी बेटी नेहा के साथ बाहर सो रही थी।

बताते हैं कि गुड़िया रात में सोते समय चिराग बुझाना भूल गई। देर रात चिराग बिस्तर पर गिर गया, जिससे आग लग गई। लपटों से घिरी गुड़िया आंगन में भागी।

चूंकि चाचा ननकऊ का घर भी पास है। इसलिए आंगन से आग की लपटें देख चाचा ने उसकी मां को जगाया। आग बुझाकर गुड़िया को सीएचसी महराजगंज पहुंचा। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। हालांकि मां ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इस पर पुलिस ने शव को परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया।

मां ने बताया कि गुड़िया कक्षा आठ तक पढ़ाई की थी। इसके बाद पढ़ाई छोड़कर घर पर ही रह रही थी। कोतवाल कुलदीप तिवारी का कहना है कि आग लगने के चलते किशोरी की मौत हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें