फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह अगस्त को 17 केंद्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने वर्चुअल माध्यम से छह अगस्त को होने वाली बीएड की प्रवेश परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए। कहा कि परीक्षा दो पालियों में कराई जाए। केंद्रों पर पानी, बिजली, सीसीटीवी कैमरा आदि की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। कोरोना सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध कराने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल, घड़ी, लैपटॉप आदि को प्रतिबंधित किया गया है। बैठक में अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी, अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला व प्रमुख सचिव शिक्षा सुभाषचंद्र शर्मा ने भी प्रवेश परीक्षा व अन्य परीक्षाओं के बारे में विस्तार से उचित दिशा-निर्देश दिए।
एनआईसी में पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार व एडीएम प्रशासन राम अभिलाष, एएसपी विश्वजीत श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। एसपी ने बताया कि छह अगस्त को जिले के 17 परीक्षा केंद्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा होगी। प्रथम पाली सुबह नौ बजे से 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न दो बजे से पांच बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें