फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरी तरह से बरतें चौकसी, लाकडाउन का कराएं पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। लखनऊ मंडल के कमिश्नर और आईजी एसके भगत ने रविवार को शहर के हॉट स्पॅाट इलाकों किला बाजार और खालीसहाट का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बातचीत की और कहा कि पूरी तरह से चौकसी बरतें। सख्ती से लॉकडाउन का पालन कराएं। भीड़भाड़ न लगने पाए। सोशल डिस्टेसिंग का प्रयोग किया जाए। लोगों को कराई जा रही होमडिलवरी के बारे में भी जाना।
विज्ञापन

लोगों से आह्वान किया कि वे घरों में रहें और सुरक्षित रहें। कमिश्नर ने नगर पालिका के ईओ बालमुकुंद मिश्रा से बेहतर ढंग से मोहल्लों को सैनिटाइज कराने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त मुकेश मेश्राम और आईजी एसके भगत ने शनिवार देर शाम ऊंचाहार क्षेत्र का जायजा लिया। सबसे पहले दोनों अधिकारी ऊंचाहार तहसील क्षेत्र के रोहनिया सीएचसी का दूर से निरीक्षण किया। यहां पर कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों को क्वारंटीन कराया गया था।
पट्टी पीठा गांव भी गए। यहां का रहने वाला एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया था। ऊंचाहार कोतवाली व कस्बा स्थित प्राथमिक विद्यालय का जायजा लिया, जहां पर गरीबों के लिए भोजन बनाया जा रहा था। रायबरेली-प्रतापगढ़ की सीमा पर पहुंचे और वहां पर सिपाहियों से बात की। कोटरा बहादुरगंज में बनी गौशाला का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

शहर पुलिस ने रविवार को सख्ती दिखाते हुुए लॉकडाउन का पालन करने का आह्वान किया। लॉकडाउन के चलते शहर में जहां सन्नाटा पसरा है, वहीं बाहर निकलने वाले लोगों को सख्त हिदायत देते हुए घर के अंदर रहने की नसीहत दी जा रही है। सब्जी मंडी में रविवार को पुलिस ने डंडे दिखाते हुए दुकानदारों से दुकान पर सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने के लिए कहा। जहानाबाद चौकी इंचार्ज अरविंद पांडेय ने कहा कि लॉकडाउन तोड़ने वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें