फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में बेहतर हो रहीं स्वास्थ्य सेवाएं

Wed, 21 Sep 2016 12:26 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
रायबरेली में मंगलवार को टेलीमेडिसिन सेंटर में जापान की टीम को जानकारी देते डॉ. अल्ताफ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जापान की टीम ने मंगलवार को जिला अस्पताल में टेलीमेडिसिन सेंटर को देखा। कम स्टाफ होने के बावजूद अच्छा कार्य होने पर खुशी जताई। टीम के सदस्यों ने कहा कि भारत में भी स्वास्थ्य सेवाएं अब बेहतर हो रही हैं, जो एक अच्छा कदम है।
विज्ञापन


जापान टेली कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग एंड कंसर्टिंग सर्विस के डायरेक्टर इसाव कीमूरा, तनाका यूसिकी और ततसुमी मुनीसेतो मंगलवार जिला अस्पताल स्थित टेलीमिडसिन सेंटर पहुंचे। उन्होंने सेंटर इंचार्ज एवं वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अल्ताफ हुसैन समेत अन्य यहां के स्टाफ के लोगों से मुलाकात की।

टेक्नीशियन धीरेंद्र कुमार त्रिपाठी से सेंटर से रोगियों को किस तरह लाभ पहुंचाया जा रहा है, इसकी जानकारी की। डॉ. हुसैन ने टीम के सदस्यों को बताया कि टेलीमिडसिन सेंटर के जरिए किसी भी रोग से संबंधित जानकारी तुरंत मिल जाती है।
विज्ञापन


ऐसा होने पर रोगी का तुरंत इलाज होने से उसकी जान बच जाती है। उन्होंने बताया कि रायबरेली के जिला अस्पताल में वर्ष 2006 से टेलीमेडिसिन सेंटर स्थापित हुआ था, जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है। खासकर गंभीर रोगी की इलाज की जानकारी मिलना अच्छा साबित होता है।

टीम के साथ पीजीआई लखनऊ के टेलीमिडिसिन सेंटर के डॉ. विजय भी थे। जापान से आए सदस्यों ने कहा कि जापान में अधिक स्टाफ रहता है और लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाती हैं। वहां की अपेक्षा यहां पर स्टाफ कम है।

बावजूद बेहतर तरीके से सेंटर संचालित कराया जा रहा है, जो एक अच्छा कदम है। कहा कि भारत में अब तेजी से स्वास्थ्य सेवाओं को अच्छा करने की दिशा में कदम उठाया जा रहा है। स्टाफ और संसाधन यदि बढ़ा दिए जाएं तो इसका लाभ रोगियों को और मिल सकता है। एक घंटे रुकने के बाद टीम लखनऊ लौट गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें