फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची दीवार ढहने से बीडीसी सदस्य की पत्नी की मौत, बेटी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र में बुधवार को कच्ची दीवार ढहने से बीडीसी सदस्य की पत्नी की मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी घायल हो गई। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

रामनाथ का पुरवा मजरे बेहटा खुर्द गांव निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य बदलू की पत्नी रानी (35) दोपहर बाद जानवरों को चारा दे रही थी। अचानक की कच्ची दीवार ढह गई। इससे रानी और उसकी बेटी आराध्या (3) मलबे में दब गई।
आनन-फानन मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक रानी की मौत हो चुकी थी। घायल बच्ची को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर पुलिस व क्षेत्रीय लेखपाल पुरुषोत्तम मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया।
विज्ञापन

अचानक हुए हादसे से गांव में मातम छा गया। बताया जाता है कि मृतका का घर जर्जर था। इसकी सूचना पहले प्रधान को पहले दी जा चुकी थी, लेकिन अभी तक इनको प्रधानमंत्री आवास योजना तक नहीं मिल पाया था, जिसके चलते आज यह दिन देखना पड़ा।
परिवारीजनों में कोहराम मचा है। ग्राम प्रधान कन्हैयालाल ने बताया कि सेक सूची में नाम न होने पर आवास का लाभ नही मिल पाया है। पूरक सूची में नाम भेजा गया है। जल्द ही आवास दिलाया जाएगा।
थानेदार बृजमोहन सिंह ने बताया कि कच्ची दीवार ढहने से हादसा हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के रामपुर टिकरा गांव में दीवार ढहने से किसान घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
गांव निवासी रामसमुझ (45) कच्ची दीवार के पास चारपाई डालकर बैठा था। बारिश के कारण सीलन की वजह से दीवार अचानक भरभराकर ढह गई। इससे रामसमुझ मलबे में दब गया। लोगों ने मलबे से किसान को निकालकर उसे अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें