रायबरेली। शहर में मानकों को ताक पर रखकर कराए जा रहे अवैध निर्माणों पर आरडीए ने शिकंजा कसा है। रोक के बाद भी मनमाने तरीके से निर्माण कराने पर कई कांप्लेक्सों समेत 14 अवैध भवनों को आरडीए के सचिव ने सील करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
अवर अभियंता को भवनों को सील करके जवाब देने के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व में भवनों के मालिकों को नोटिस देकर काम को बंद कराने के साथ ही मैप पास कराने के आदेश दिए गए थे।