शिवगढ़। ब्लॉक क्षेत्र के गूढ़ा और पहाड़पुर गांव में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में मैच गए। इसमें बछरावां और शिवगढ़ की टीम ने शील्ड पर कब्जा जमाया। गूढ़ा गांव में चल रही टेनिस क्रिकेट बॉल प्रतियोगिता में बछरावां और शिवगढ़ की टीम के बीच मुकाबला हुआ। बछरावां टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 171 रन बनाए। बछरावां टीम के अनुभव ने 68 रन बनाए। जवाब में उतरी शिवगढ़ की टीम निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 158 रन पर ही सिमट गई। मैन ऑफ द मैच मन्नू व मैन ऑफ द सीरीज विनय बहेलिया को मिला। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य विनय वर्मा व लक्ष्मीकांत ने खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया।
उधर, पहाड़पुर में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में रीवा और शिवगढ़ की टीम के बीच टक्कर हुई। शिवगढ़ की टीम ने टाॅस जीतकर पहले बाॅलिंग की। बल्लेबाजी करने उतरी रीवा की टीम ने 20 ओवर में 135 रन बनाए। टीम की ओर से सुमित ने 35 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिवगढ़ टीम ने नौ खोकर मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच शिवगढ़ के आदित्य पाठक तथा मैंन ऑफ द सीरीज रीवा के सुमित को दिया गया। सौरभ अवस्थी, आशीष शुक्ला, राजन शुक्ला, दीनू मिश्रा, शुभकांत अवस्थी, अक्षय द्विवेदी ने मैच में सहयोग किया। इस मौके पर अंशुल अवस्थी, गिरजा शंकर मिश्र, उमाकांत अवस्थी मौजूद रहे।