फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीमारदारों ने एक्सरे टेक्नीशियन व चिकित्सकों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां में बुधवार को मरीज का इलाज कराने आए तीमारदारों ने एक्सरे टेक्नीशियन व एक चिकित्सक की पिटाई कर दी। इससे अस्पताल में अफरातफरी मच गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक इलाज कराने आए लोग वाहन पर सवार होकर भाग निकले।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर बाराबंकी जिले के देवगढ़ निवासी विश्वनाथ (25) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने आया था। डॉक्टर प्रभात मिश्रा ने उन्हें एक्सरे कराने की सलाह दी। एक्सरे टेक्नीशियन अनूप कुमार गौतम से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विवाद देखकर मरीज के साथ आए तीमारदार भी एक्सरे रूम पहुंच गए। धीरे-धीरे विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। तीमारदारों ने एक्सरे टेक्नीशियन की पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने में आयुर्वेदिक चिकित्सक आरके सैनी की भी पिटाई कर दी।
विज्ञापन

सूचना पर डॉक्टर प्रभात मिश्रा मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने पर मरीज व तीमारदार कार पर सवार होकर भाग निकले।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. एके जैसल ने बताया कि घटना के समय मैं ओटी में मरीज का ऑपरेशन कर रहा था। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। थानाध्यक्ष जगदीश यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें