फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन ही एटीएम ने दिया धोखा

Sun, 09 Oct 2016 12:28 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
atm - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन स्थित एसबीआई के एटीएम शोपीस बना रहा। एटीएम की मशीन खराब रही। इससे ग्राहक आते और वापस होकर लौट जाते। सुपर मार्केट स्थित एसबीआई के एटीएम पर रुपये निकालने को लेकर ग्राहकों की भीड़ लगी थी।
विज्ञापन


ग्राहक एसपी सिंह का कहना था कि रुपया मिलने में आधा घंटे का समय लगा। बहुत परेशान होना पड़ा। चंदापुर कोठी के निकट केनरा बैंक का लगा एटीएम बंद पड़ा था। इससे ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रुपया निकालने आई सुमन का कहना था कि बैंक बंद हैं।

सोचा था कि एटीएम से रुपया निकाल लूंगी, लेकिन यहां आने पर एटीएम तो महज शोपीस दिखा। इसके अलावा ग्राहक दिनेश यादव, संजय अग्निहोत्री का कहना था कि रुपया न निकलने से परेशानी हुई।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन रोड पर इलाहाबाद बैंक का एटीएम भी ग्राहकों के लिए शोपीस रहा। ग्राहक आते और चले जाते। उनमें मायूसी दिखी। ड्यूटी कर रहे गार्ड का कहना था कि सर्वर न होने की वजह से दिक्कत है। इसके अलावा सिविल लाइन, कचहरी रोड पर लगे विभिन्न बैंकंो के एटीएम भी बंद रहे।

ग्राहक तेजभान सिंह चौहान का कहना था कि जब पहले दिन ही यह हाल है तो दो दिन बाद क्या हालात होगी। ये तीन सीन बताने के लिए काफी हैं कि पहले दिन ही एटीएम ने ग्राहकों को धोखा दिया। इक्का-दुक्का को छोड़ दिया जाए तो विभिन्न बैंकों के एटीएम जनता के लिए शोपीस बने रहे।

लोग आते और बिना धन निकासी के ही वापस लौट जाते। त्योहारी सीजन में सरकारी बैंक लगातार पांच दिन बंद रहेंगे। बैंक व अन्य सरकारी कार्यालय 13 अक्तूबर को खुलेंगे। नवरात्र लगते ही शादी संबंधी कार्यक्रम होने लगे हैं।

लोगों को कपड़ा, मेवा, जेवर आदि खरीद करने के लिए रुपये की आवश्यकता है। कई दिन अवकाश रहने के कारण लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बैंकों की बंदी की वजह एटीएम पर भरोसा था, लेकिन वह पहले दिन ही ग्राहकों की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वह बैंक अधिकारियों को कोसते नजर आए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें