डलमऊ। डलमऊ महोत्सव में शनिवार को अंकित राज कृष्णा ग्रुप बरेली के कलाकारों ने सीता स्वयंवर व सिंदूरी भगवान हनुमान का मंचन किया। प्रांतीय महोत्सव को देखने के लिए लोग दूरदराज से आ रहे हैं।
विज्ञापन
वृंदावन से आई टीम का सांस्कृतिक कार्यक्रम हर किसी को पसंद आ रहा है। महोत्सव का आनंद लेने के साथ लोग चाट, पकौड़ी का भी आनंद ले रहे हैं। शुक्रवार रात को लखनऊ से आई लोक गायिका कुसुम वर्मा ने लोकगीत सुनाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
चेयरमैन पं. बृजेश दत्त गौड़ ने बताया कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से आए कलाकारों के अलावा स्थानीय कलाकारों को मंच पर अवसर दिया जा रहा है। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष शुभम गौड़, मनोज पांडेय, अमित तिवारी, आशीष श्रीवास्तव, लिपिक सोहराब अली, सतीश जायसवाल, गिरजा शंकर त्रिपाठी, अमरेश पांडेय, पिंटू यादव, आशु तिवारी व अमित तिवारी मौजूद रहे।