फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आठ सहायिकाओं से मांगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। डीएम के आदेश पर बीती 28 अप्रैल को तीन-तीन स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर एक साथ छापा व निरीक्षण की रिपोर्ट आ गई है। गैरहाजिर मिलने पर चार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आठ सहायिकाओं को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। साथ ही छह स्कूलों में मेन्यू के हिसाब से एमडीएम न मिलने पर भी संबंधितों से जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन

डीएम ने स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर व्यवस्था का जायजा लेने के लिए 300 प्राथमिक विद्यालयों व 300 आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कराया था। निरीक्षण के दौरान चार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आठ सहायिका के अनुपस्थित मिलने पर संबंधितों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय सिसनी भुवालपुर, छतोह, पूरे लाल सिंह, जगतपुर, बेलागुसीसी, राही में मेन्यू के अनुसार भोजन वितरित न नहीं किया गया था।
मामले में संबंधितों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। डीएम माला श्रीवास्तव ने निरीक्षण रिपोर्ट आने के बाद संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंनें केंद्रों के रोजाना संचालन के साथ ही स्कूलों में मेन्यू के हिसाब से एमडीएम की उपलब्धता के आदेश दिए हैं। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें