फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: पूर्व विधायक की रिहाई पर जताया आक्रोश

Tue, 30 Dec 2025 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। उन्नाव के पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की रिहाई से अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) ने नाराजगी जताई है। सोमवार को पदाधिकारियों व महिलाओं ने जुलूस निकाला। कलेक्ट्रेट पहुंच कर डीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष गायत्री ने कहा कि उन्नाव में नाबालिग के साथ दुष्कर्म और उसके पिता सहित अन्य परिजनों व पीड़िता के अधिवक्ता की हत्या में संलिप्त पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर को रिहा कर दिया गया, जो गलत है। जिला उपाध्यक्ष विद्या देवी, सहसचिव माधुरी ने कहा कि सैकड़ों राजनीतिक कार्यकर्ता, पर्यावरणविद, शोध छात्र, पत्रकार, लेखक निरपराध जेल में सड़ रहे हैं, उनकी जमानत याचिकाएं सुनने में दशकों गुजर गए।

सभी ने राष्ट्रपति से कुलदीप सेंगर को जेल भेजने, रिहाई का आदेश पारित करने वाले जजों के विरुद्ध जांच कराने, बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा महिला चिकित्सक का हिजाब खींचने के अपकृत्य के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें