फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई की 3172 सीटों के लिए 28 तक होंगे प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में संचालित पांच राजकीय और 12 प्राइवेट औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) की 3172 सीटों के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। सत्र 2021 के लिए यह प्रवेश प्रक्रिया 28 अगस्त तक चलेगी। इसलिए अभ्यर्थी कहीं से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2021 के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया अपनाई गई है। इससे अब समय बचने के साथ ही कहीं से भी आवेदन किया जा सकता है। जिले के संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया 4 अगस्त से शुरू है। 28 अगस्त को रात 12 बजे तक आवेदन किया जा सकेगा।
जिले में संचालित पांच राजकीय आईटीआई में 1980 सीट और 12 निजी आईटीआई में 1192 सीटें निर्धारित हैं। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रायबरेली के प्रधानाचार्य अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रवेश मेरिट के आधार पर होगा। प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु सीमा 14 वर्ष और अधिकतम कोई भी नहीं निर्धारित है।
विज्ञापन

जीआईटीआई रायबरेली के प्रधानाचार्य अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि डीएसटी में भी प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके तहत दो वर्षीय कोर्स में छह महीने तथा एक वर्षीय कोर्स में तीन महीने का प्रशिक्षण किसी उद्योग में दिया जाएगा। आईटीआई व हाईस्कूल उत्तीर्ण छात्र एक विषय हिंदी की परीक्षा माध्यमिक शिक्षा परिषद से देकर इंटरमीडिएट के समकक्ष प्रमाण पत्र प्राप्त कर सीधे बीए में प्रवेश भी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें