महराजगंज (रायबरेली)। पहाड़पुर गांव में शुक्रवार की मिट्टी खनन में लिप्त जेसीबी और चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पुलिस ने सीज कर दिया। पहाड़पुर गांव में जेसीबी से मिट्टी खनन हो रहा था।
स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत एसडीएम सालिगराम वर्मा से की। एसडीएम के निर्देश पर कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह पहुंचे। मौके पर जेसीबी और मिट्टी की ढुलाई कर रहे चार ट्रैक्टर-ट्रॉॅलियों को पकड़ लिया।
इस बीच पुलिस के वाहनों को आता देख कई ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक लेकर मौके से भाग निकले। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि पकड़ी गई जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया गया है।