फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीफ हेल्थ ऑफिसर और चार डॉक्टर समेत छह गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले के सरकारी अस्पतालों में तैनात चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं। गुरुवार को एसीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने अमावां सीएचसी सहित कई अस्पतालों का निरीक्षण किया तो चीफ हेल्थ ऑफिसर और चार डॉक्टर समेत छह लोग गैरहाजिर मिले।
विज्ञापन

निरीक्षण में हेल्थ वेलनेस सेंटर हरदासपुर बंद मिला। सभी का वेतन रोकते हुए नोटिस देकर जवाब मांगा है। अस्पतालों में गंदगी मिलने पर प्रभारियों को चेताया गया।
एसीएमओ ने गुरुवार को सबसे पहले पीएचसी हरदासपुर का निरीक्षण किया। यहां आयुष की मेडिकल ऑफिसर डॉ. वंदना रावत गैरहाजिर मिलीं। हेल्थ वेलनेस सेंटर, हरदासपुर का निरीक्षण करने पहुंचे तो वह बंद मिला।
विज्ञापन

यहां चीफ हेल्थ ऑफिसर अनीता मौर्या और एएनएम आशा श्रीवास्तव गैरहाजिर मिलीं। सीएचसी अमावां में चिकित्सक डॉ. शिवांगी सिंह, डॉ. शैली रस्तोगी गैरहाजिर मिलीं।
डेंटल सर्जन डॉ. अभिषेक राय भी नदारद मिले। अस्पताल में मरीजों से बात की। परिसर में गंदगी मिलने पर प्रभारियों को सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें