फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना फिटनेस के बच्चों को ढोती पकड़ी स्कूल बस सीज, स्कूल मैजिक वाहन का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। एआरटीओ (प्रवर्तन) मनोज कुमार की टीम ने शनिवार को बछरावां में स्कूली बसों की जांच की। एआरटीओ ने चेकिंग के दौरान बिना फिटनेस मिली स्कूल बस को सीज कर दिया।
विज्ञापन

मानक विपरीत मिली मैजिक का चालान कर दिया। तीन दिन में एआरटीओ ने 200 से अधिक स्कूली वाहनों की जांच कर स्कूल संचालकों को मानक विहीन वाहनों का संचालन न कराने का आदेश दिया।
एआरटीओ (प्रवर्तन) मनोज कुमार सिंह और यात्री कर अधिकारी अवधराज गुप्ता की टीम ने शनिवार को भी स्कूली वाहनों के स्वस्थता प्रमाण पत्रों की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बछरावां क्षेत्र में एक स्कूल बस बिना परमिट मिली, उसे सीज कर दिया। इसी स्कूल की एक मैजिक भी मानकों को पूरा नहीं कर रही थी।
उसका चालान कर मानकों को पूरा कराने के आदेश दिए। एआरटीओ ने बताया कि सभी स्कूलों के संचालकों को वाहनों का फिटनेस कराने का आदेश दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें