फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर के राइसब्रान ऑयल समेत तीन नमूने सील किए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। एफएसडीए की टीमों ने डलमऊ और सलोन क्षेत्र में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री को रोकने के लिए अभियान चलाया। डलमऊ क्षेत्र में कानपुर में निर्मित राइस ब्रान ऑयल समेत तीन नमूने सील किए गए। नमूनों को जांच के लिए विधि विश्लेषक प्रयोगशाला लखनऊ भेजा गया है। कमियां मिले पर कई दुकानदारों को नोटिस दिया गया।
विज्ञापन

एफएसडीए के अभिहित अधिकारी अजीत कुमार राय ने बताया कि एफएसओ अरुण कुमार ने डलमऊ क्षेत्र के कान्हा गांव के पास दूधिये अमरेंद्र कुमार को रोककर उसके दूध की जांच की। दूध में मिलावट की आशंका पर दूध का नमना सील किया।
इसके अलावा पड़रिया तिराहा स्थित अरुण कुमार की दुकान से कानपुर में निर्मित सुगंध रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल का नमूना भी सील किया। एफएसओ अमरनाथ ही टीम ने सलोन के सूची स्थित राजेश चौरसिया की दुकान से लाल मसूर दाल का नमूना सील किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें