फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

56 कॉलेजों पर लटकी कार्रवाई की तलवार

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं की ई-मेल आईडी अपलोड न करने वाले विद्यार्थियों पर अब गाज गिरनी तय है।
विज्ञापन

काम पूरा करने वाले 56 विद्यालयों को काली सूची में डाला गया है। इसमें 22 विद्यालय ऐसे हैं, जिन्होंने अब तक काम शुरू ही नहीं किया है।
शनिवार को काली सूची जारी करते हुए इसमें शामिल विद्यालयों को चेतावनी दी गई है। एक दिन की मोहलत देते हुए कहा गया है कि काम पूरा नहीं किया गया तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
डिजिटल लिट्रेसी को बढ़ावा देने के लिए सभी विद्यालयों को कक्षा-9, 10, 11 और 12 में अध्ययनरत समस्त छात्र-छात्राओं की ई-मेल आईडी बनाने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

यह भी कहा गया था कि ई-मेल आईडी के प्रयोग के बारे में छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षित किया जाना है। सभी स्कूलों को वेबसाइट विकसित करने के लिए भी कहा गया था। ये सारे काम अब तक पूरे हो जाने चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो सका है।
जिले में माध्यमिक विद्यालयों की संख्या 332 है, जहां कक्षा 9 से 12 तक के लगभग 1.42 लाख छात्र-छात्राओं की ई-मेल आईडी बनाकर यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर सूचना देनी थी। अब तक 1.27 लाख विद्यार्थियों की ई-मेल आईडी बनाए जाने का दावा किया गया है।
अभी भी 56 ऐसे विद्यालय हैं, जिन्होंने ई-मेल आईडी बनाने का काम पूरा नहीं किया है। इनमें 22 स्कूल ऐसे हैं, जिनकी प्रगति शून्य है। यानी कि इन स्कूलों ने ई-मेल आईडी बनाने का काम ही शुरू नहीं किया है। इसी तरह सात स्कूल ऐसे हैं, जिनकी प्रगति 20 फीसदी से कम है।
आठ स्कूलों की प्रगति 20 से 40 फीसदी के बीच, 12 स्कूलों की प्रगति 40 से 80 फीसदी के बीच और सात स्कूलों की प्रगति 80 फीसदी से अधिक है। इन स्कूलों ने अगर रविवार को शाम 4 बजे तक काम पूरा नहीं किया तो इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। राजकीय और सहायता प्राप्त स्कूलों का वेतन रोक दिया जाएगा तो वित्तविहीन विद्यालय भी कार्रवाई के दायरे में आएंगे।
एक नजर
कुल विद्यालय 332
कुल छात्र संख्या 1.42 लाख
ई-मेल अपडेट 1.27 लाख
जिन विद्यालयों ने ई-मेल आईडी बनाने का काम पूरा नहीं किया है, उन्हें काली सूची में डाला गया है। ऐसे स्कूलों को चेतावनी के साथ एक दिन की मोहलत दी गई है। रविवार शाम 4 बजे तक काम पूरा न करने वाले स्कूलों के खिलाफ सोमवार को कठोर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

-ओमकार राणा, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें