फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसीएमओ ने 12 झोलाछाप के ठिकानों पर मारे छापे

Thu, 19 Jan 2017 12:16 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
रायबरेली में बुधवार को टिकरा बाजार स्थित ठिकाने पर जांच करते एसीएमओ डॉ. एसके चक व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से झोलाछाप के खिलाफ अभियान और तेज हो गया है। बुधवार को भी टीम ने एक के बाद एक 12 ठिकानों पर छापे मारे। टीम के अधिकारियों ने क्लीनिक से दस्तावेज, आला समेत अन्य सामान जब्त कर लिया। सभी से स्पष्टीकरण तलब किया है। जवाब न देने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. डीके सिंह के निर्देश पर एसीएमओ डॉ. एसके चक, जिला शिक्षा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एके पांडेय की टीम ने सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत टिकरा, देदानी, मनेहरू, खागीपुर सड़वा स्थित झोलाछाप के ठिकानों पर छापे मारे। यहां पर रोगियों का इलाज किया जा रहा था।

टिकरा बाजार में आरोग्या फार्मा क्लीनिक का बड़ा सा बोर्ड लगाया गया था। उसे देखकर लग रहा था कि यहां पर कोई सरकारी अस्पताल खुला। इसमें बच्चों के इलाज की व्यवस्था का दावा किया जा रहा था। यह देख अधिकारी भी दंग रह गए। 
विज्ञापन


छापा पड़ते ही झोलाछाप व  इलाज करने आए रोगी वहां से भाग खड़े हुए। टीम के अधिकारियों ने क्लीनिकों की पूरी जांच की। आला समेत अन्य सामान भी जब्त कर लिया। एसीएमओ ने बताया कि सभी से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। जवाब न देने पर सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

एसीएमओ के मुताबिक राजकरन शर्मा, देवतादीन टिकरा बाजार, डॉ. अजय कुमार आरोग्या फार्मा क्लीनिक टिकरा बाजार, शैलेश कुमार, डॉ. निखिल श्रीवास्तव लोकसेवा क्लीनिक फार्मेसी देदानी चौैराहा, इंद्रसेन यादव शंकरगंज, राजन मिश्रा साड़बरा चौराहा, रामराज यादव आंचल मेडिको मनेहरू, श्रीपाल यादव खागीपुर सड़वा, डॉ. अंसार मोहम्मद सिद्दीकी, सुनील कुमार बंगाली क्लीनिक खागीपुर सड़वा, डॉ. रमाकांत त्रिवेदी जीवन ज्योति क्लीनिक खागीपुर सड़वा के यहां छापे मारे गए। सारे दस्तावेज चेक किए गए। आला समेत अन्य सामान व कागजात जब्त किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें