तिलोई (रायबरेली)। अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को ट्रक की टक्कर से कार सवार कपड़ा व्यापारी की मौत हो गई, जबकि मामा घायल हो गया था। हादसा उस समय हुआ, जब दोनों दुकान बंद करके घर जा रहे थे। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
रायबरेली जिले के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के धमधाम पुरौली गांव निवासी ताजिद अंसारी और शमीम अंसारी तिलोई कस्बे में कपड़े की दुकान चलाते थे। रोज की तरह दुकान बंद कर दोनों अपनी कार से जायस की बाजार से कपड़े लेकर आ रहा थे।
कार में प्रदीप कुमार विश्वकर्मी और शमीम अंसारी भी बैठे थे। कार ताजिद चला रहा था, तभी शाहगंज कस्बे के निकट ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ताजिद की मौत हो गई।
वहीं उसका मामा शमीम अंसारी घायल हो गया। जबकि कार में सवार प्रदीप बाल-बाल बच गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस ने पहुंचकर घटना की जांच की। थानाध्यक्ष भरत उपाध्याय का कहना है कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।