फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों में आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सतांव (रायबरेली)। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के बांदा-बहराइच राजमार्ग पर स्थित रौला मोड़ के पास दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर होने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जतुआ टप्पा सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के शिवलहा गांव निवासी रमेश कुमार (32) बाइक से लालगंज की ओर जा रहा था। सामने से आ रहे बरारा बुजुर्ग थाना गदागंज निवासी संदीप और विवेक की बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
जोरदार टक्कर लगने से रमेश कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि संदीप और विवेक गंभीर रूप से घायल हो गए। रमेश की मौत की जानकारी घरवालों को हुई तो कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें