रायबरेली। बछरावां थाना क्षेत्र के बांदा-बहराइच मार्ग पर तिलेंडा चौराहे के पास गुरुवार रात दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
सत्येंद्र शुक्ला (40) पुत्र स्व. हरिश्चंद्र शुक्ला निवासी खरगीखेड़ा थाना शिवगढ़ वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपनी ससुराल बछरावां थाना क्षेत्र के जीगों गांव जा रहा था।
रात में ही बांदा बहराइच मार्ग पर तिलेंडा गांव के पास शिवगढ़ की ओर से आ रहे बाइक सवार सचिन बाजपेई पुत्र राजकुमार बाजपेई निवासी रामपुर मोहिद्दीनपुर की बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों घायल हो गए।
सूचना पर पुलिस ने मौके पर दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सीएचसी में चिकित्सक ने सत्येंद्र को मृत घोषित कर दिया। कोतवाल पंकज तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस को भेज घायलों को सीएचसी भेजा गया, जहां घायल सत्येंद्र की मौत हो गई। शव पीएम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई होगी।