फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा 47 डिग्री बरकरार, घरों में दुबके लोग

Sun, 08 Jun 2014 05:31 AM IST
Raebareli
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। गर्मी की तपिश दिन ब दिन बढ़ रही है। शनिवार को भी तापमान 47 डिग्री पर रहा इससे लोग बेहाल नजर आए। दोपहर में सड़कें सूनी नजर आईं। लोग घरों से बाहर नहीं निकले। वहीं गर्मी के कारण ट्रेनें भी लेट रहीं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जून के शुरूआती दिनों में ही गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। गर्मी के आगे लोग बेबस नजर आने लगे हैं। शनिवार को गर्मी के कारण शहर की सड़कें सूनी नजर आईं। लोग अपने घरों में ही दुबके रहे। प्रचंड गर्मी के आगे कूलर और एसी भी खास कारगर साबित नहीं हो रहे हैं। इससे बच्चों सहित बड़ों को भी हाल बेहाल है। अभी से पारा 47 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। इससे लोग बेहाल हैं तो उनका जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। घर से निकलने पर हाथ-पैर जलने लगते हैं। बढ़ती गर्मी में ट्रेनें भी लेट होने लगीं हैं। इससे यात्रियों का काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पंजाब मेल तीन घंटे, लखनऊ-वाराणसी पैसेंजर दो घंटे, वाराणसी-देहरादून एक्सप्रेस एक घंटे, राजेंद्र नगर जम्मूतवी ट्रेन दो घंटे लेट होने से घंटों यात्रियों को स्टेशन पर इधर-उधर घूमना पड़ा। गर्मी के चलते स्टेशन पर प्यास बुझाने के लिए यात्रियों में मारामारी देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें