फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान आैर घर में आग से हजारों का नुकसान

Thu, 24 Jan 2013 05:30 AM IST
Raebareli
विज्ञापन
विज्ञापन
डलमऊ/महराजगंज(रायबरेली)। आग लगने की दो अलग-अलग घटनाओं में दुकान व घर में रखा हजारों का सामान जल गया। डलमऊ में एक साइकिल की दुकान में आग लग गई। वहीं महराजगंज के पूरे नजर मोहम्मद गांव में लगी आग से लगभग 50 हजार का सामान जल गया।
विज्ञापन

डलमऊ में मकनपुर रोड निवासी मजीद की साइकिल की दुकान में मंगलवार रात आग लग गई। जिससे दुकान में रखा हजारों का सामान जलकर राख हो गया। मजीद ने बताया कि बुधवार की सुबह दुकान पहुंचा तो सारा सामान जला मिला। उसका कहना है कि आग लगने की वजह साफ नहीं है। मजीद ने एसडीएम से मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
वहीं महराजगंज के पूरे नजर मोहम्मद गांव में मंगलवार की रात आग लग गई, जिसमें आबिद अली का 50 हजार का सामान जल गया। उसने बताया कि जब सभी सो रहे थे तभी घर में आग लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें