फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीफ इंजीनियर की बैठक में गूंजा जेई पर हमले का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत व्यवस्था में धीरे-धीरे होगा सुधार : चीफ इंजीनियर
विज्ञापन

रायबरेली। सुपर मार्केट स्थित विद्युत वितरण खंड प्रथम में बुधवार शाम चीफ इंजीनियर बसंत कुमार रस्तोगी ने जिले के अभियंताओं के साथ बैठक की। एक बार फिर उनका मुख्य मुद्दा राजस्व वसूली रहा, जबकि शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक में बिगड़ी व्यवस्था को ठीक करने के नाम पर चुप्पी साधी। कहा कि धीरे-धीरे व्यवस्था में सुधार होगा। बैठक में अवर अभियंताओं ने साथी एमए मंसूरी पर हुए हमले को जोरदार ढंग से उठाया। इस पर चीफ इंजीनियर कहा कि मामले में कार्रवाई हो रही है। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन

चीफ इंजीनियर ने राजस्व वसूली पर नाराजगी जताई। कहा कि बड़े बकायेदारों को चिह्नित किया जाए। बिजली का बिल नहीं जमा करने वालों के कनेक्शन काटे जाए। उन्होंने तीनों डिवीजन की समीक्षा की। सबसे खराब स्थित वितरण खंड प्रथम की रही। इसी पर नाराजगी जताई कार्यशैली में सुधार लाने के निर्देश दिए। चीफ इंजीनियर ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता पंकज श्रीवास्तव, एक्सईएन अशोक कुमार, पीके सिंह के अलावा एसडीओ और जेई मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें