रायबरेली। शहर में हाईवे के किनारे सिविल लाइन में निर्माणाधीन कांप्लेक्स को गिराने की चेतावनी दी गई है। आरडीए की ओर से निर्माणाधीन भवन में नोटिस चस्पा कर दी गई है।
बिल्डर को 22 अक्तूबर तक मैप के साथ जवाब देने के आदेश दिए गए हैं। आरडीए ने नोटिस चस्पा कर दी है। साथ ही काम को भी बंद करा दिया है।
शहर में हाईवेे के किनारे सिविल लाइन में हरभजन सिंह का कांप्लेक्स बन रहा है। बताते हैं कि बेसमेंट में काफी काम पूरा हो चुका है। ग्राउंड फ्लोर पर काम हो रहा है।
जानकारी होने पर आरडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण बंद करा दिया था। साथ ही चालान भी कर दिया था लेकिन काम बंद नहीं कराया गया।
मामले में आरडीए के उपाध्यक्ष व डीएम संजय कुमार खत्री ने भवन में नोटिस चस्पा करा दी है। साथ ही 22 अक्तूबर तक भवन से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए हैं।
आरडीए के सचिव एके राय ने बताया कि बिना मैप पास कराए हरभजन सिंह का कांप्लेक्स का निर्माण हो रहा है। इंजीनियरों की टीम भेजकर नोटिस चस्पा कराई गई है। मैप पास न कराने पर भवन को गिरवाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।