रायबरेली। कोरोना का कहर गुरुवार को थमा रहा। जिले में 769 लोगों की जांच की गई, जिसमें से मात्र 12 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 757 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ गई। मरीजों को रेलकोच कारखाने के एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि गुरुवार को कोरोना का संक्रमण काफी कम रहा। जिले में 769 लोगों की जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में जांच की गई। जिसमें से 757 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई।
मात्र 12 लोग संक्रमित पाए गए। अब तक जिले में 3798 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। इसमें से 3465 स्वस्थ होकर घर पहुंच चुके हैं। संक्रमित 241 मरीजों का इलाज चल रहा है।