कोहरे में ट्रक भिड़े, चार घायल
लालगंज (रायबरेली)। घने कोहरे के कारण शुक्रवार सुबह लालगंज-फतेहपुर मार्ग स्थित चकचोरहिया गांव के निकट दो ट्रक आमने-सामने भिड़ गए।
हादसे में दोनों ट्रकों के चालकों व क्लीनर को चोटें आईं। घायलों को सीएचसी लाया गया। जहां से दो को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मिल एरिया थाना क्षेत्र के राही निवासी ड्राइवर रमेश व क्लीनर सदन यादव लालगंज से फतेहपुर की ओर जा रहे थे। चकचोरहिया के निकट ओवरटेक करने के चक्कर में उसकी गाड़ी दूसरे ट्रक से भिड़ गई।
हादसे में ट्रक चालक सीतापुर जिले के सिधौली थाना क्षेत्र के गड़िया हसनपुर निवासी मो. शादाब व क्लीनर अमीन खां घायल हो गए।
वहीं दूसरे ट्रक पर सवार रमेश व सदन भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के कारण लालगंज-फतेहपुर मार्ग पर जाम लग गया था।