फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

65 वाहनों का चालान, ढाई लाख जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
65ऊंचाहार (रायबरेली)। यातायात प्रभारी अरुणेश गुप्ता ने सड़क पर फर्राटा भर रहे ओवरलोडेड वाहनों की चेकिंग की। टेंपो, ट्रक व चौपहिया वाहनों की जांच करके 65 वाहनों का चालान किया है। नेशनल हाईवे पर ऊंचाहार कस्बे से प्रतिदिन सैकड़ों ओवरलोडेड वाहन गुजरते हैं। इससे लोग दुर्घटना के शिकार होकर अपनी जान गंवाते रहते हैं।
विज्ञापन

लगातार शिकायत के बाद मंगलवार को यातायात प्रभारी अरुणेश गुप्ता ने चेकिंग अभियान चलाया। उन्होंने राख से ओवरलोडेड ट्रकों, टेंपो व अन्य छोटे चौपहिया वाहनों की चेकिंग की। अचानक शुरू हुए चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। कई चालक वाहन बीच रास्ते में खड़ाकर भाग निकले।
इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 65 वाहनों का चालान किया गया। यातायात प्रभारी ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों का चालान किया गया है। ढाई लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें