फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान कर 62 लोग बने महादानी

Sun, 02 Oct 2016 12:17 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
रायबरेली जिला अस्पताल में डीएम के साथ रक्तदाता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन के शिविर में रक्तदान कर महादानी बनने और जरूरतमंदों के काम आने की मुहिम में शनिवार को सभी वर्ग के लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई। जिला अस्पताल में लगाए गए रक्तदान शिविर का डीएम अनुज कुमार झा ने फीता काटकर शुभारंभ किया।
विज्ञापन


उन्होंने महादानियों से मुलाकात की। कहा कि खून की कमी एक गंभीर समस्या है। रक्तदान ही इसका समाधान है। डीएम ने अमर उजाला के इस पहल की सराहना की। शिविर में 62 लोगों ने रक्तदान किया। अमर उजाला की ओर से इन सभी को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।   जिला अस्पताल में लगे रक्तदान शिविर में सुबह से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह 10:30 बजे डीएम अनुज कुमार झा ने विधिवत फीता काटकर रक्तदान शिविर की शुरुआत की। इसमें युवाओं की सहभागिता बढ़-चढ़कर रही।
विज्ञापन

  जोश से लबरेज एनसीसी कैडेट्स और नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवियों ने रक्तदान किया। इससे पहले 66 यूपी बटालियन एनसीसी फिरोज गांधी कॉलेज इकाई के कैडेट्स ने जागरूकता रैली भी निकाली। कमांडेंट कर्नल उदयवीर सिंह और कॉलेज के एनसीसी प्रभारी लेफ्टीनेंट डॉ. राजेश वर्मा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर एफजी कॉलेज से रवाना किया।
  जो अस्पताल चौराहा, रोडवेज, पुलिस लाइंस होते हुए बटालियन में समाप्त हुई। जिला अस्पताल में सुबह से शाम ति चले रक्तदान शिविर में 62 लोगों ने रक्तदान किया। इससे पर्व जिला अस्पताल के टेलीमिडसिन सेंटर में संगोष्ठी हुई।
    इसमें अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगाए गए रक्तदान शिविर पर विस्तार से चर्चा की गई। डीएम अनुज कुमार झा ने अमर उजाला के इस अभियान की काफी प्रशंसा की और कहा कि अन्य संगठनों को भी अमर उजाला के इस अभियान से सीख लेनी चाहिए।
  एसपी विनय यादव ने भी इस पहल का स्वागत किया। गोष्ठी के बाद डीएम ने रक्तदानियों को प्रशस्ति पत्र और उपहार दिए। इस मौके पर सीएमओ डॉ. राकेश कुमार, सीएमएस डॉ. एनके श्रीवास्तव, महिला सीएमएस डॉ. रीता भाटिया, डॉ. अल्ताफ हुसैन, डॉ. बीरबल, डॉ. दिलीप, डॉ. केएस सिंह, डॉ. मनीष सिंह, जिला समन्वयक रक्तदाता संघ राघवेंद्र सिंह, व्यापारी नेता बसंत सिंह बग्गा, पंकज मुरारका, मो. जावेद, मनोज गुप्ता, अतुल श्रीवास्तव, मुकेश रस्तोगी, शरीफ, दिलीप सिंह, ओम प्रकाश चौबे मौजूद रहे। शिविर के आयोजन में व्यापारियों और सिमहैंस हॉस्पिटल का भी योगदान रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें