फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोस चुनाव में लगे वाहनों का 5.41 लाख का भुगतान नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। बीते लोकसभा चुनाव में मतदान कर्मियों को बूथों तक पहुंचाने में लगाए गए वाहनों को अब तक भुगतान नहीं मिल सका है।
विज्ञापन



करीब 5.41 लाख रुपये के भुगतान के लिए कई बार डिमांड भेजी गई, लेकिन अब तक बजट नहीं मिला और लोकसभा चुनाव फिर आ गया है।


भुगतान न किए जाने पर वाहन मालिकों में नाराजगी है। कई वाहन मालिकों का कहना है कि चुनाव से पहले भुगतान नहीं मिला तो इस चुनाव में वाहन नहीं देंगे।


वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में छोटे और बड़े वाहनों को लगाया गया था। आयोग ने बजट मिलने के बाद कुछ वाहनों को भुगतान कर दिया गया, लेकिन बाद में बजट न मिलने के बाद शेष वाहन के मालिकों को अब तक भुगतान नहीं मिल सका है।


चुनाव का करीब 5.41 लाख रुपये अब भी बकाया है। इसके लिए कई बार आयोग को पत्र भेजकर डिमांड भेजी गई, लेकिन अब तक बजट नहीं मिला है।


ऐसी स्थिति में वाहन मालिकों को भुगतान नहीं मिल पा रहा है। इससे वाहन मालिकों में नाराजगी है। वाहन मालिकों का कहना है कि समय से भुगतान न मिलने पर इस चुनाव में वाहन नहीं देंगे। हालांकि जिला प्रशासन भुगतान के प्रयास में लगा हुआ है।
विज्ञापन



विधानसभा में लगे वाहनों का भुगतान हो गया
वर्ष 2017 में विधानसभा का चुनाव हुआ था। विधानसभा के चुनाव में लगाए गए वाहनों के मालिकों को भुगतान दे दिया गया है, लेकिन वर्ष 2014 में लगाए गए वाहनों का अब तक 5.41 लाख रुपये का भुगतान नहीं किया गया है।
विज्ञापन



वर्ष 2014 के चुनाव का कुछ भुगतान शेष है। वाहन मालिकों में भुगतान के लिए 5.41 लाख रुपये की डिमांड भेजी गई है। जल्द ही बजट मिलने के बाद वाहन मालिकों में भुगतान किया जाएगा।
डॉ. राजेश प्रजापति, एडीएम (वित्त एवं राजस्व)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें