फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूल्यांकन पूरा, जांची गई 3.46 लाख कापियां

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटर की कॉपियां जांचने का काम पूरा कर लिया गया। शनिवार को शेष बची लगभग साढ़े छह हजार कॉपियां जांची गई।
विज्ञापन



इसके बाद शत-प्रतिशत मूल्यांकन पूरा हो गया है। अब गैरजिलों से आई इन कॉपियों को संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों को कड़ी सुरक्षा के साथ भेजा जाएगा। इसके लिए स्थानीय अधिकारियों को यूपी बोर्ड का निर्देश मिलने का इंतजार है।


शहर में चार मूल्यांकन केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज और राजर्षि रामपाल सिंह वैदिक इंटर कॉलेज बनाए गए थे।
विज्ञापन



जीआईसी और जीजीआईसी में इंटर तो एमजीआईसी और वैदिक में हाईस्कूल की कॉपियां आई थीं। तय अवधि बीतने के बाद भी हाईस्कूल की लगभग साढ़े छह हजार कॉपियां बाकी रह गई थीं, जिन्हें जांचने के लिए सिर्फ एक दिन का अतिरिक्त समय दिया गया था।


एमजीआईसी में 988 तो वैदिक में 5470 कॉपियां बची थीं। एमजीआईसी में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी, लेकिन वैदिक में सुबह से लेकर शाम तक काफी जोर आजमाइश करनी पड़ी। वैदिक में बची हुई ज्यादातर कॉपियां अंग्रेजी विषय से संबंधित थीं। शाम 5 बजे तक सभी जांच ली गईं।


जीआईसी में 83680, जीजीआईसी में 63699, एमजीआईसी में 104278 और वैदिक में 94437 कॉपियां जांची गई। सबसे ज्यादा एमजीआईसी तो सबसे कम जीजीआईसी में कॉपियां आई थीं।


जीजीआईसी में शुरुआत में धीमा काम चला और सबसे पहले खत्म किया, वहीं वैदिक में शुरुआत काफी तेज रही और अंत में काम धीमा होने से एक दिन का ज्यादा समय लगा।


अब मूल्यांकन कार्य सभी सेंटरों पर शत-प्रतिशत पूरा हो गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. चंद्रशेखर मालवीय ने बताया कि चारों मूल्यांकन केंद्रों में काम पूरा हो चुका है।


शत-प्रतिशत कॉपियां जंचने के बाद अब प्राप्तांकों का ब्योरा 24 मार्च को यूपी बोर्ड भेजा जाएगा। यूपी बोर्ड का निर्देश मिलते ही सभी कॉपियां संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों को भेज दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें