फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती जीप में दलित महिला से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली-खीरों। थाना क्षेत्र में शनिवार को चलती बोलेरो में एक दलित महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। महिला का आरोप है कि घर जाने के लिए जब वह वाहन का इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन



तभी बोलेरो चालक ने उसे गाड़ी में बैठा लिया और फिर सुनसान इलाके में वारदात अंजाम दी। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने प्रकरण में केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।


सरेनी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला शनिवार सुबह बेहटा चौराहा लालगंज से सेमरी जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी।


इसी दौरान एक बोलेरो आई, जिसमें चालक के अलावा दो महिलाएं और एक पुरुष बैठे थे। चालक ने उसे भी बैठा लिया। रास्ते में दोनों महिलाएं उतर गईं।


इसके बाद निहस्था गांव के पास स्थित जंगल के पास बोलेरो पर सवार उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र के हिंदूपुर गांव निवासी देवी तिवारी ने रेप किया।


महिला ने शोर मचाया, लेकिन सुनसान जगह होने की वजह से कोई मदद नहीं कर सका। इसके बाद आरोपी देवी तिवारी व चालक सेमरी चौराहे के पास महिला को गाड़ी से उतार कर भाग गए।
विज्ञापन



महिला की सूचना पर हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह मौकेे पर पहुंचे और पड़ताल की। एसओ ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी देवी तिवारी व अज्ञात बोलेरो चालक के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।


जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। एसओ ने बताया कि आरोपी देवी तिवारी के खिलाफ पहले भी उन्नाव जिले के बिहार थाने में 1996 में हत्या व अवैध शस्त्र रखने का मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें