फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से महिला समेत दो की मौत, बालकझुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली गिरने से महिला समेत दो की मौत, बालक झुलसा
विज्ञापन

रायबरेली। डीह थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में मंगलवार को बिजली गिरने से महिला और किशोर की मौत हो गई। जबकि एक युवक झुलस गया। यह हादसा उस समय हुआ, जब तीनों मवेशी चराने गए थे। बिजली की चपेट में आने से तीन बकरियां भी मर गई। घटना की जानकारी से क्षेत्रीय लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया। राजस्व की टीम ने भी गांव पहुंची और जांच की।
विज्ञापन

डीह थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव की रहने वाली सावित्री (45) पत्नी रामसुख व रूपेश (15) पुत्र गेंदालाल और विकास (10) पुत्र रामकुमार गांव के पास बाग में बकरियां चरा रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। देखते ही देखते आसमान में काले बादल छा गए। इसी दौरान बिजली गिर गई। बिजली गिरने से तीनों गंभीर रूप से झुलस गए। साथ ही तीन बकरियां भी मर गई। जानकारी होने पर परिवारीजन व ग्रामीण पहुंचे और तीनों को सीएचसी डीह पहुंचाया। जहां रूपेश और सावित्री की मौत हो गई। किशोर और महिला की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर थानेदार शिवशंकर गुप्ता व राजस्व विभाग की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार सिंह व सलोन विधायक दलबहादुर कोरी ने परिवारीजनों को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया। लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में मंगलवार को दोपहर एक बजे बारिश शुरू हुई। इसी दौरान बिजली गिरने से घर के बाहर बंधी पूरे देवी मोहल्ला निवासी गोविंद की भैंस की मौत हो गई। हल्का लेखपाल धर्मराज सिंह ने जांच की। एसडीएम सलोन श्रीराम सचान का कहना है कि बिजली गिरने से महिला व किशोर की मौत की जानकारी मिली है। राजस्व टीम को गांव भेजा गया है। पीड़ित परिवारों को सरकारी मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें