फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में 56.23 प्रतिशत मतदान

Wed, 08 May 2019 12:13 AM IST
vivek vivek न्यूज डेस्क, अमर उजाला रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में मंगलवार को गोरा बाजार स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में स्ट्रांग रूम के निरीक्षण के दौरान पूछताछ करती डीएम नेहा शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्क्रूटनी का काम मंगलवार को पूरा होने के बाद स्थिति साफ हो गई है। इस बार जिले में लोकसभा चुनाव में 56.23 प्रतिशत मतदान हुआ है। सोमवार देर रात करीब एक बजे तक ईवीएम जमा कराने के साथ ही अन्य प्रक्रिया को पूरा कराने का प्रयास किया गया। रात 11 बजे तक 54.49 प्रतिशत मतदान की पुष्टि हो गई थी, लेकिन सभी ईवीएम के जमा होने के बाद मतदान का प्रतिशत बढ़ गया। वर्ष 2014 की तुलना में इस पर 4.42 प्रतिशत वोटिंग बढ़ी है।
विज्ञापन


 प्रेक्षक (सामान्य) सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी नेहा शर्मा, एडीएम (वित्त एवं राजस्व) राजेश प्रजापति की देखरेख में मंगलवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में स्क्रूटनी का काम पूरा कराया गया। स्क्रूटनी के बाद जिले में मतदान का प्रतिशत 56.23 घोषित कर दिया गया।

जिले के विधानसभा बछरावां में सबसे अधिक 58.44 प्रतिशत, हरचंदपुर में 56.86 प्रतिशत, सदर में 53.94 प्रतिशत, सरेनी में 66.01 प्रतिशत और ऊंचाहार विधानसभा में 57.28 प्रतिशत मतदान हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि वर्ष 2014 की तुलना में जिले में मतदान 4.42 प्रतिशत मतदान में बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन


अधिक गर्मी के बाद भी जिले के वोटरों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। जागरूकता अभियान को कहीं न कहीं सफलता जरूर मिली है। इस मौके पर एसपी सुनील कुमार सिंह, एसडीएम सदर शशांक त्रिपाठी, सीडीओ राकेश कुमार, डीपीआरओ उपेंद्रराज सिंह, एडीएम (प्रशासन) राम अभिलाष, ब्रांड एंबेसडर डॉ. श्रेया आदि मौजूद रहे।

मंगलवार को प्रेक्षक (सामान्य) सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी नेहा शर्मा, एसपी सुनील कुमार सिंह ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में स्ट्रांग रूम व व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस मौके पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व प्रत्याशियों की मौजूदगी में स्क्रूटनी के साथ ही स्ट्रॉग रूम में डबल लॉक की प्रक्रिया को पूरा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें