फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलोई में 55 फीसदी वोटिंग

Mon, 27 Feb 2017 10:48 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
यूपी चुनाव 2017, वोटिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमेठी जिले के तिलोई विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच 55 फीसदी वोटिंग हुई। पिछले विधान सभा चुनाव की अपेक्षा इस बार 5 फीसदी मतदान कम रहा। इसी के साथ चुनाव मैदान में उतरे 12 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया।
विज्ञापन


मतदान के दौरान चार केंद्रों पर ईवीएम खराब होने से आधा-आधा घंटे लेट मतदान शुरू हुआ। कई बूथों पर मतदाता सूची में वोटरों का नाम होने की शिकायतें आई। इससे लोगोें को मताधिकार करने से वंचित रह गए। 

तिलोई विधान सभा सीट के 339 बूथों पर सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हुई। सात बजे से नौ बजे तक वोटिंग की रफ्तार कुछ धीमी रही, लेकिन इसके बाद मतदान में तेजी आई। दोपहर एक बजे मतदान 41 फीसदी पर पहुंच गया। इसके बाद धीमा हो गया।
विज्ञापन


तिलोई, बहादुरपुर, सिंहपुर ब्लॉक क्षेत्र के बूथों पर सुबह से ही वोट डालने के लिए वोटरों की लाइन लगी नजर आई। विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र लीही, पूरा, रतवलिया और बोधना में ईवीएम खराब रही। चारों केंद्रों पर ईवीएम खराब होने से आधा-आधा घंटे लेट मतदान शुरू हुआ। इससे वोटरों में नाराजगी रही। 

कई स्थानों पर मतदाता सूची में वोटरों के नाम न होने के चलते वोटरोें को वोट डालने से वंचित रहना पड़ा। जहैनी मजरे रस्तामऊ गांव में नजीर अहमद, रसीद, इरशाद, शमशाद समेत 30 लोगों के नाम मतदाता सूची में नहीं थे। इससे वे मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पाए।

इसी तरह हरियावां के मो. लतीफ, शमशाद, इरफान ने बताया कि गांव में भी कई लोग वोट डाल नहीं पाए। उनके नाम मतदाता सूची में नहीं थे। जमालपुर रामपुर गांव में आरके जैन, चौबा, राजेश कुमार, रमराजा, राकेश कुमार, उमेश के पास मतदाता पहचान पत्र थे, लेकिन उनके नाम मतदाता सूची में नहीं थे।

इससे इन्हें भी मतदान से वंचित रहना पड़ा। देर शाम पांच बजे मतदान समाप्त करने की घोषणा कर दी गई। तिलोई विस सीट पर 55 फीसदी वोट पड़े। वर्ष 2012 के विधान सभा चुनाव में तिलोई विधानसभा क्षेत्र में 60 फीसदी वोटिंग हुई थी। इससे यह रिकॉर्ड इस बार नहीं टूट पाया।

इसी के साथ ही भाजपा, बसपा, कांग्रेस समेत 12 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया। तिलोई एसडीएम डॉ. अशोक कुमार शुक्ला का कहना है कि सकुशल मतदान निपट गया है। 55 फीसदी मतदान हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें