फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता के दायरे में फंसे दो शिक्षक, निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
आचार संहिता के दायरे में फंसे दो शिक्षक, निलंबित
विज्ञापन

रायबरेली। एक बार फिर सोशल मीडिया पर राजनीतिक टिप्पणी करना दो अध्यापकों को महंगा पड़ गया। बीएसए पीएन सिंह ने दोनों अध्यापकों को निलंबित कर दिया। आचार संहिता लागू होने के बाद अब तक लगभग छह अध्यापकों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई हो चुकी है, फिर भी अध्यापक नहीं चेत रहे हैं। रोहनिया विकास क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय मतरमपुर के सहायक अध्यापक (इंचार्ज हेडमास्टर) सुरेंद्र बहादुर यादव के खिलाफ खंड शिक्षा अधिकारी ने आख्या दी थी।

उन पर आरोप था कि उन्होंने सोशल मीडिया (वाट्सएप ग्रुप) में राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो वायरल किया है। यह कृत्य आदर्श चुनाव आचार संहिता एवं शिक्षक की आदर्श मर्यादा के विपरीत है, इसीलिए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए बीईओ कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया। बीएसए पीएन सिंह ने बताया कि बीईओ मुख्यालय वीरेंद्र कुमार कनौजिया को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए के मुताबिक, सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने पर आचार संहिता के दायरे में आई राही विकास क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय अयासपुर डीही की सहायक अध्यापक सुनैना गुप्ता को भी निलंबित करते हुए उन्हें बीईओ दफ्तर से संबद्ध कर दिया गया है। बीएसए ने कहा है कि आचार संहिता लागू है, जिससे शिक्षकों को किसी भी तरह की टिप्पणी से बचना चाहिए। अब तक जितने भी मामले संज्ञान में आए हैं, उन पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें