फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगरानी में रहेंगे अमेरिका, श्रीलंका व अरब देशों से आए 47 लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे के बीच अमेरिका, श्रीलंका और अरब देशों से 47 और लोग आ गए हैं। एक माह के अंदर यहां 197 से अधिक लोग आ चुके हैं।
विज्ञापन

जिले में विदेश से आए इन लोगों की स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी शुरू कर दी है। बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम से सभी को फोन कर सेहत की जानकारी ली गई। पांच लोगों के मोबाइल बंद मिलने पर ब्लॉक की टीमों को निगरानी के लिए भेजा गया है।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि पिछले दो साल से कोरोना के कहर से जूझ रहे जिले के लोगों के लिए ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ गया है। कोरोना वायरस के इस वैरिएंट से जिले के लोगों को सुरक्षित रखने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से दिशा निर्देश जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

जिले में सतर्कता बरतने के साथ ही विदेशों से आने वाले लोगों पर खास नजर रखने के आदेश हैं। जिले में पूर्व में विदेश से 150 लोग यहां आ चुके हैं। उनकी निगरानी की जा रही है।
उन्होंने बताया कि दो दिन में श्रीलंका व अमेरिका से एक-एक व्यक्ति आया है। इसके अलावा अरब देशों ओमान, बहरीन, कुवैत आदि देशों से 45 लोग आए हैं।
बुधवार से सभी की निगरानी शुरू कर दी गई है। कंट्रोल रूम से फोन करके उनकी सेहत की जानकारी ली गई। पांच विदेशियों के मोबाइल बंद मिलने पर ब्लॉक की टीमों को सेहत जांचने के लिए भेजा गया है।
2110 लोगों को फोकस जांच के लिए सैंपलिंग
बुधवार को फोकस्ड जांच के लिए टीमों ने रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन के अलावा शैक्षिक संस्थाओं में पहुंचकर कोरोना जांच के लिए सैंपलिंग की। 2110 लोगों की फोकस जांच कराई गई। इसके अलावा सामान्य टीमों ने जिले भर में 2800 से अधिक लोगों की जांच की है। तीन दिन पहले फोकस जांच के लिए भेजे गए सभी सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
जिले में 47 और लोग विदेश से आए हैं। उनकी निगरानी शुरू करा दी गई है। कंट्रोल रूम से सभी से बात की जा रही है। जिन लोगों के मोबाइल बंद हैं, उनके घर ब्लॉक की टीमों को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें