फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

41 पंचायत सहायकों का इस्तीफा, 13 का काम से इंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों में सचिवों का सहयोग करने के लिए नियुक्त सभी पंचायत सहायक काम नहीं कर रहे हैं। अब तक 41 पंचायत सहायकों ने इस्तीफा दे दिया है, जबकि प्रशिक्षण लेने के बाद भी 13 पंचायत सहायक काम नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

विभाग पहले ही 14 ग्राम पंचायतों में भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाया है। इसी कारण जिले की 988 पंचायतों में 919 में ही पंचायत सहायक काम कर रहे हैं। 69 ग्राम पंचायतों में सहायकों के न होने के कारण सचिवों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्राम पंचायतों में सचिवों की कमी के कारण एक-एक सचिव को तीन से 12 पंचायतों तक की जिम्मेदारी दी गई है। ऐसी स्थिति में सचिवों के रोजाना गांव न पहुंच पाने के कारण विकास कार्य प्रभावित रहता है।
विज्ञापन

शासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पंचायतों में एक-एक पंचायत सहायक की भर्ती करने के आदेश दिए थे। एक ग्राम पंचायत में शपथ ग्रहण न होने के कारण 987 पंचायतों में पंचायत सहायकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई थी, जिसमें 14 पंचायतों में अब तक भर्ती नहीं हो सकी है।
चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब तक 41 पंचायत सहायकों ने इस्तीफा दे दिया है। महराजगंज के पखनपुर के पंचायत सहायक की मौत हो गई है।
इस्तीफा देने वालों में खीरों, मानपरु, ऐंधी, खजुहा, बरौंड़ी, शिवपुरी, जगतपुर के धोबहा, हेवतहा नेवढ़िया, सरेनी के तिवारीपुर कला, सोतवाखेड़ा, नीबी, सराय खांडे, बछरावां के तिलेंडा, इचौली, छतोह के कोलवा, डलमऊ के सेंदुरामऊ, जमालनगर, नरसवां, भरसना, सलोन के दुधवन, हरपुर हल्ला, राही के मुलिहामऊ, कसेहटी, अमावां के हिलगी, घूराडीह, लोधवामऊ, आदमपुर सहित 41 पंचायत सहायक इस्तीफा दे चुके हैं।
प्रशिक्षण के बाद ये पंचायत सहायक नहीं कर रहे काम
जिले में भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद पंचायत सहायकों के प्रशिक्षण का काम पूरा हो गया है। पंचायत सहायकों ने काम भी शुरू कर दिया है, लेकिन 13 पंचायत सहायकों ने प्रशिक्षण लेने के बाद भी काम शुरू नहीं किया है। इसमें अमावां, बगहा, बराडीह, गढ़ी इस्लाम, केवली, रेवहारा, रासीगांव, गोझरी, पुरवा पिंडौर, सलारपुर, सराय मुबारक, बभनपुर में पंचायत सहायक काम नहीं कर रहे हैं।
दिसंबर का 764 व जनवरी का 134 को मिला मानदेय
शासन ने पिछले दिसंबर से पंचायत सहायकों को मानदेय देने के आदेश दिए हैं। जिले में दिसंबर का मात्र 764 पंचायत सहायकों को ही मानदेय मिल सका है। जनवरी का मानदेय भी मात्र 134 पंचायत सहायकों को ही दिया गया है। अन्य पंचायत सहायक मानदेय का इंतजार कर रहे हैं।
इस्तीफा देने के बाद खाली हुई पंचायतों में जल्द ही पंचायत सहायकों की भर्ती कराई जाएगी। अन्य 14 पंचायतों में चयन प्रक्रिया पूरी कराने का प्रयास किया जा रहा है। जिन पंचायतों में प्रशिक्षण के बाद भी पंचायत मित्र काम नहीं कर रहे हैं, वहां भी नए पंचायत सहायक चुने जाएंगे।
विज्ञापन

उमाशंकर मिश्रा, जिला पंचायतराज अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें